सिटी रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार शाम को एक शिक्षक ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्मार्टम हाउस पर परिजनों ने उसके शव की शिनाख्त की।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी हाल निवासी साकेत कॉलोनी 52 वर्षीय शैलेंद्र शर्मा पुत्र रमेश चंद शर्मा सोमवार देर शाम शहर की तरफ जा रहे थे। वह सिटी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लग गई।