परिवार के साथ जम्मू जाने के लिए तत्काल टिकट लेने आए थे। रात से कतार में लगने के बावजूद टिकट नहीं मिल सका। टिकट खुलते ही कुछ सेकेंड में सभी सीटें भर गईं। लगता है कि योजना की योजना टालनी पड़ेगी-आकाश निवासी नाई का नगला।
विजयवाड़ा जाने के लिए काउंटर के साथ-साथ ऑनलाइन भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। छुट्टियों के कारण ट्रेनों में इतनी अधिक भीड़ है कि तत्काल टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है। अब कल फिर प्रयास करुंगा।-सचिन कुमार, निवासी गांव मनिपुर।
भीड़ देख लौटे यात्री
सुबह छह से आठ बजे के बीच कई यात्री आरक्षण केंद्र पहुंचे, लेकिन लंबी कतार देखकर बिना प्रयास किए ही वापस लौट गए। एसी तत्काल कोटे में नौ यात्रियों में से केवल तीन को कन्फर्म टिकट मिला, जबकि छह को निराशा हाथ लगी। वहीं स्लीपर श्रेणी में 12 यात्रियों में से सिर्फ दो को ही कन्फर्म टिकट मिल सका।
तत्काल कोटे में भी टिकट मुश्किल
मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन सारस्वत ने बताया कि इन दिनों जम्मू, मुंबई और बिहार मार्ग की ट्रेनों में मांग सबसे अधिक है। छुट्टियों के कारण अधिकांश ट्रेनों में सीटें पहले से फुल चल रही हैं, जिससे तत्काल कोटे में भी टिकट मिलना बेहद कठिन हो गया है।