फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सामान्य ज्ञान, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

विज्ञान क्लब के बैनर तले यू ट्यूब चैनल के माध्यम से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सामान्य ज्ञान, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। संचालन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और डॉ. सतना ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कौशिक, सुरेश कुमार औ गयाराम ध्रुव रहे।
वक्ताओं ने कहा कि 11 मई 1998 को अब्दुल कलाम के निर्देशन में ऑपरेशन शक्ति के तहत पोखरण में नाभिकीय परीक्षण किया गया। इस कारण भारत नाभिकीय शक्ति वाला विश्व का छठवां देश बना। प्रौद्योगिकी के लाभ-हानि के बारे में बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन स्वदेशी विमान हंस उड़ाया गया और त्रिशूल मिसाइल का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में अभिमन्यु, अंकिता यादव, अंशिका, नंदनी, शिवानी, विश्वकर्मा, पिंटू, विमल शुक्ला, एस लक्ष्य, छाया पांचाल, चित्रा सिंह, सयुब, अंश कुमार, मुनेश कुमार, चंचल शर्मा, तेजस्व, यादवेंद्र, आदित्य सिंह आदि को डिजिटल प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणजीत सिंह, अतुल गौतम, राहुल सागर, राजेंद्र लवानिया, आलोक भारती, अभेंद्र सिंह, राजकुमारी उपाध्याय, कल्पना गौड़, बबली तिवारी, डौली, गजरी गुप्ता, शैली, सुजाता आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें