फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें

Tue, 30 May 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पुलिस लाइन का निरीक्षण करते डीआईजी।   संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) सुरेश ए राव कुलकर्णी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व फरियादियों की समस्याओं का थाना स्तर पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने मुरसान और हाथरस जंक्शन कोतवाली का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन




पुलिस उप महानिरीक्षक सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। परेड ने डीआईजी को सलामी दी। डीआईजी द्वारा परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। उन्होंने मौजूद पुलिस बल को दंगा नियंत्रण के संबंध में बताया। इस दौरान प्रयोग किए जाने वाले दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी दी। डीआईजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, आदेश कक्ष का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं कंप्यूटर उपकरणों के रखरखाव को जांचा।



डीआईजी ने अभिलेखों का अवलोकन कर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने परिवहन शाखा, मनोरंजन कक्ष, आरटीसी बैरक, नवनिर्मित बैरक, मैस, शस्त्रागार का भी अवलोकन किया। डीसीआरबी शाखा प्रभारी को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई कराने, विशेष किशोर पुलिस इकाई शाखा प्रभारी को लैंगिक अपराधों से पीड़ित बालकों के प्रकरणों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




इसके बाद डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी मुरसान कोतवाली भी गए। उनके आने से पहले कोतवाली परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उन्होंने कोतवाली में कार्यालय, मालखाना, महिला डेस्क, हवालात, बैरक का निरीक्षण किया। डीआईजी ने हाथरस जंक्शन थाने का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें