एडीओ पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने पर डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है।
राजस्व ग्राम बमनई में तैनाती स्थल पर सफाई कार्य न करने व बिना लिखित आदेश के ब्लॉक मुरसान में एडीओ पंचायत कार्यालय में कार्य करने के मामले में सफाईकर्मी दिनेश कुमार को निलंबित किया गया है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कार्यालय में कार्य न करने के संबंध में निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।