फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid: बाजारों में दिखी ईद की रौनक, फोटो दिखाकर बकरों की हो रही बुकिंग, 14 हजार से शुरूआत

Sun, 16 Jun 2024 03:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाजारों में बकरों की फोटो दिखाकर बुकिंग हो रही है। इस साल इनके दामों में भी उछाल आया है। जो पिछले साल बकरे की रेट 12 हजार से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार ये कीमत 14 हजार से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
बकरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरीद की तैयारियों को लेकर हाथरस के बाजारों में रौनक दिखाई दी। मुस्लिम समाज की ओर खरीददारी की जा रही है। बिक्री को लेकर बाजारों में दुकानें सजी हुई हैं। बकरा मंडी में भी बकरों की बिक्री हो रही है। व्यापारी फोटो दिखाकर बकरों की बुकिंग कर रहे हैं।   

विज्ञापन


जिले के बाजार इस समय बकरीद को लेकर रौशन हैं। विशेष तौर पर कपड़ा, जूता चप्पल के अलावा मसालों आदि की खरीद्दारी जबरदस्त तरीके से हो रही है। दुकानों पर इस समय सेवई आदि की भी बिक्री हो रही है। शहर के बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, बैनीगंज आदि तमाम बाजारों में अच्छी भीड़ नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुगढ़ी सहित कई बाजारों में बकरों की फोटो दिखाकर बुकिंग हो रही है। इस साल इनके दामों में भी उछाल आया है। जो पिछले साल बकरे की रेट 12 हजार से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार ये कीमत 14 हजार से शुरू हो रही है। हाथरस मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से शांति सौहार्द के बीच ईदगाह के भीतर ही नमाज अता करने की अपील भी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें