फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी: स्वयं सेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, घोष की धुन पर कदमताल, दिखी अनुशासन की झलक

Tue, 20 Oct 2026 06:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विजयदशमी पर आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। करीब तीन किमी लंबे संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पथ संचलन की व्यवस्था में भी जुटे रहे।
विज्ञापन
विजय दशमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संध के पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले विजयदशमी के मौके पर मंगलवार को हाथरस नगर में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ पथ संचलन निकाला। घोष की धुन पर पूर्ण गणवेश में कदमताल करते स्वयंसेवकों ने शहर की सड़कों पर अनुशासन की झलक दिखाई।

विज्ञापन


जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और इत्र छिड़ककर स्वागत किया गया। सड़कों किनारे और घरों की छतों पर खड़े लोगों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयघोष कर उनका उत्साह बढ़ाया। पथ संचलन में बाल स्वयंसेवकों से लेकर वयोवृद्ध स्वयंसेवकों तक ने भाग लिया।

करीब तीन किमी लंबे संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पथ संचलन की व्यवस्था में भी जुटे रहे। पथ संचलन डीआरबी इंटर कॉलेज से शुरू होकर नई धर्मशाला, चामड़ गेट, नयागंज, मोती बाजार, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार और सादाबाद गेट से होते हुए वापस डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


श्रीराम के आदर्श अपनाने का आह्वान
इससे पहले सूर्यनगर और मीतई बस्ती की ओर से डीआरबी इंटर कॉलेज में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक जितेंद्र ने हिंदू समाज में एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। शुभारंभ जिला प्रचारक जितेंद्र, नगर संघ चालक डॉ. पीपी सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष युवा समाजसेवी सोनू ठाकुर ने संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी और भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। 

इसके बाद शस्त्र पूजन हुआ और स्वयंसेवक ने एकल गीत प्रस्तुत किया। मौके पर नगर प्रचारक सौरभ सहित संघ के विभाग, जिला और नगर स्तर के पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे। नगर के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित बजरंग शाखा, मुरसान गेट की वीर सावरकर शाखा और तरफरा बस्ती की चाणक्य शाखा सहित विभिन्न शाखाओं पर भी विजयदशमी उत्सव मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें