फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्यार्थियों को दी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की सीख

विज्ञापन
हाथरस : राष्ट्रीय युवा दिवस पर आरपीएम विद्यालय में स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर माल्यार्पण क? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड जनपद हाथरस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मानिकचंद्र इंटर कॉलेज लाड़पुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की सीख दी गई।
मुख्य अतिथि सदर विधायक हरिशंकर माहौर थे। उन्होंने नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विनम्र बनो, साहसी बनो और शक्तिशाली बनो और स्वामी विवेकानंद के कथन को चरितार्थ करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार अग्रवाल ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विस्तृत प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय और एबीवीपी के जिला संयोजक गोपाल अग्निहोत्री, दिनेश शर्मा, सत्यनारायण राम, हरिश्चंद्र सरोज, धर्मेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, पवन कुमार पाठक, विष्णु कुमार लवानियां, श्रीकृष्ण, अभिषेक चौहान, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें