सिकंदराराऊ में बस से उतरते रामभद्राचार्य। संवाद
श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर एवं प्रख्यात संत जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य रविवार को हाथरस रोड स्थित रामवती कुंज पहुंचे। यहां भक्तों ने उनका स्वागत किया। वहां यहां 10 दिन प्रवास करेंगे। यहीं से अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव लधोआ में बने विशाल पंडाल में 15-23 जून तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा में रोजाना जाएंगे।
महाराज के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामवती कुंज पहुंचने लगे। भक्तों ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और धार्मिक उद्घोषों के साथ उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी सतर्क रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा स्थल पर अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।