फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सादाबाद में राजस्व निरीक्षकों के नाम पर फर्जी आईडी बनने की आशंका

Sat, 10 Oct 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
तहसील सादाबाद के राजस्व निरीक्षकों ने अपने नाम और पद का कथित दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि इस आईडी के माध्यम से आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। सहपऊ, बिसावर, मई, गुतहरा और सादाबाद क्षेत्र के राजस्व निरीक्षकों ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षकों ने अधिकारियों से फर्जी आईडी को तत्काल ब्लॉक या निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आंदोलन के दौरान यह आईडी बनाई गई। राजस्व निरीक्षक संघ इस आंदोलन को नैतिक समर्थन दे रहा है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जानकारी और सहमति के बिना यह आईडी बनाई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस आईडी से ऑनलाइन प्राप्त प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो रहा है। संबंधित निरीक्षकों को इस गतिविधि की कोई जानकारी नहीं थी।

जांच और कार्रवाई की मांग
राजस्व निरीक्षकों ने आशंका जताई कि बिना समुचित जांच के प्रमाण पत्र जारी होना गंभीर अनियमितता है। यह साइबर अपराध का मामला भी हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों से प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। तहसीलदार सोनू बघेल ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। बिसावर के राजस्व निरीक्षक रामनिवास ने शिकायत करने का प्रयास किया, और शनिवार को शिकायती पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें