फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में भी जनसभाएं की थी सुषमा स्वराज ने

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस में भी जनसभाएं की थी सुषमा स्वराज ने
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर जताया शोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हाथरस में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करने आई थी। कुछ भाजपाइयों से उनका गहरा नाता था। स्थानीय भाजपाइयों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
सदर विधायक हरीशंकर माहौर और पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचंद आर्य, भाजपा नेता सुनीत आर्य का कहना है कि वर्ष 1996 में सुषमा स्वराज विधानसभा चुनाव में यहां जनसभाएं संबोधित करने के लिए आई थी। विधायक सदर हरीशंकर माहौर ने बताया कि इस चुनाव में वह सासनी में जनसभा करने के लिए आई थी और वह वहां से भाजपा के प्रत्याशी थे। विधायक ने कहा कि सुषमा स्वराज की कमी पार्टी और देश को हमेशा खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने बताया कि सुषमा स्वराज ने शहर में घंटाघर पर चुनावी सभा की थी। उन्होंने कहा कि वह एक सिद्धांतवादी राजनेता थी और प्रखर वक्ता भी थी। उनके निधन से वह बेहद दुखी हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचंद आर्य का कहना है कि सुषणा स्वराज ने भारत की विदेशों में धाक जमाई और देश को अलग सम्मान दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का भी कहना है कि सुषमा जी ने भाजपा को मजबूत करने के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें