फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रूट डायवर्जन से अटकी आवक, चीनी के दाम उछले

Sun, 23 Aug 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर की एक दुकान चीनी तौलता दुकानदार। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
सावन में कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन का असर जिले में चीनी की आपूर्ति पर पड़ा है। सामान्य दिनों में नियमित होने वाली आवक अब सप्ताह में महज तीन दिन रह गई है। वर्तमान में चीनी का थोक भाव करीब 62 रुपये किलो और फुटकर भाव कम से कम 65 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन

कारोबारियों को मार्ग सुचारू होने और त्योहारों के बाद आपूर्ति सामान्य होने पर राहत की उम्मीद है। चार दिन तक मालवाहक ट्रकों के नहीं पहुंचने से थोक व्यापारी पुराने स्टॉक के सहारे बाजार की मांग पूरी कर रहे हैं। सीमित आपूर्ति और नकद भुगतान की बाध्यता ने कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है।
जिले में प्रतिदिन औसतन करीब एक हजार कुंतल चीनी की खपत होती है। हापुड़, बरेली, मुरादाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आने वाली चीनी कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन के कारण समय पर नहीं पहुंच पा रही है। दूसरी ओर चीनी मिलों और उत्पादक इकाइयों ने उधारी पर माल देना बंद कर दिया है। अब अग्रिम भुगतान के बाद ही आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

थोक व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। माल सीमित आने के साथ पूरा कारोबार नकद में करना पड़ रहा है, जिससे फुटकर मांग पूरी करने में परेशानी हो रही है। व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि आवक कम होने से दाम बढ़े हैं और कारोबारी खरीद में सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें