फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसा: उपनिरीक्षक की 11वें गवाह के रूप में पूरी हुई गवाही, अब सुनवाई 11 दिसबंर को

Thu, 04 Dec 2025 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक, महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में 11 वें गवाह के रूप में एक उपनिरीक्षक की गवाही पूरी हो गई।  न्यायालय में अब इस मामले में  11 दिसंबर की तिथि नियत है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। 

न्यायालय में इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी,मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह,संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य,  दलबीर सिंह पर मुकदमा चल रहा है। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में हो रही है। 4 दिसंबर को न्यायालय में  उपनिरीक्षक राधेश कुमार सिंह की गवाही पूरी हो गई। न्यायालय में अब इस मामले में 11 दिसंबर की तिथि नियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें