बागला डिग्री कालेेज में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतियोगी। स्रोत : स्वयं
- फोटो : samvad
राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ की ओर से अंतर महाविद्यालयी कराटे (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 बृहस्पतिवार को सेठ पीसी बागला महाविद्यालय में आयोजित हुई। आरजे कॉलेज टप्पल, चौधरी शिवदान सिंह कॉलेज इगलास एवं पीसी बागला कॉलेज हाथरस की पुरुष टीम प्रतियोगिता में विजयी रही। महिलाओं की प्रतियोगिता में टीआर कॉलेज अलीगढ़, पंडित एसएस शर्मा डिग्री कॉलेज एवं सेठ पीसी बागला पीजी कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विश्वविद्यालय द्वारा नामित चयन समिति जल्द ही इस प्रतियोगिता के आधार पर अंतर विश्वविद्यालय उत्तर-पूर्वी जोन की कराटे प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन करेगी। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी क्षमताओं का जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने किया। सचिव सहित शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. सत्यदेव पचौरी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. मानसिंह, पुष्पेंद्र सिंह यादव, वसीम बैग, जयवीर सिंह, संजीव कुमार, बख्तियार खान आदि रहे। विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. विजय चौधरी, चयनकर्ता डॉ. रीता गुप्ता उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में कॉलेज के प्रो. केएन त्रिपाठी, कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. मृदुल कुमार दीक्षित, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. विनय कुमार, डॉ. हरिओम सारस्वत, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. मानसिंह, इशांत शर्मा का सहयोग रहा।