फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य एवं शास्त्रीय संगीत में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।सोमवार को बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में जनपद स्तरीय कला उत्सव 2022-23 का आयोजन किया गया।संजीत सौनी प्रधानाचार्य बीएलएस इंटरनेशन स्कूल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने में सहयोग प्रदान किया।दृश्य कला (त्रि-आयामी) प्रथम शर्मा, राजकीय हार्हस्कूल दरकौली।
विज्ञापन
जनपदीय कला उत्सव प्रतियोगिता में बनाए गए दृश्य का अवलोकन करते जेडी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सोमवार को बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में जनपद स्तरीय कला उत्सव 2022-23 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ डॉ. मुकेश चंद्र एवं डीआईओएस रीतू गोयल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कला उत्सव 2022-23 पारंपरिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर केंद्रित रहा। जिसमें नौ विद्यालयों के 33 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मीता कौशल सेवानिवृत्त प्राचार्य आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, विनोत रावत संगीत कला केन्द्र सरक्यूलर रोड हाथरस, संतोष कुमार प्रवक्ता सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस एवं नीलम उपाध्याय बागला इंटर कॉलेज हाथरस उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सोनाली वार्ष्णेय और निवेदिता द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक के रूप में ममता उपाध्याय प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सरिता देवी प्रधानाचार्या सेठ हरचनदास कन्या इंटर कॉलेज, रेखा कुमारी प्रधानाचार्या रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज उपस्थित रहीं। संजीत सौनी प्रधानाचार्य बीएलएस इंटरनेशन स्कूल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने में सहयोग प्रदान किया।
इन विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान
- संगीत (गायन)- शास्त्रीय संगीत में प्राची दीक्षित, श्री रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस।
- संगीत (गायन)- पारंपरिक लोक संगीत में मुस्कान, श्री सुरजोबाई कन्या इंटर कॉलेज हाथरस।
- संगीत (वादन)- पारंपरिक लोक संगीत में डिम्पी वार्ष्णेय, श्री रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस।
- नृत्य - शास्त्रीय नृत्य में मुस्कान, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हाथरस।
- नृत्य- लोक नृत्य में प्राची वर्मा, सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज हाथरस।
- दृश्य कला (द्वि-आयामी) हर्षित कुमार, राजकीय हार्हस्कूल दरकौली।
- दृश्य कला (त्रि-आयामी) प्रथम शर्मा, राजकीय हार्हस्कूल दरकौली।
- स्थानीय खिलौने एवं खेल में विवेक कुमार, राजकीय हाई स्कूल दरकौली।
- नाटक (एकल अभिनय) वर्षा गौतम श्री रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें