संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बुधवार को हिंदी दिवस पर बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन का आयोजन हिंदी भाषा की गरिमा को बनाए रखने तथा इसको सम्मान देने के लिए किया गया।इस दौरान सभी कवि-कवियत्रियों को सम्मानित किया गया।
आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बुधवार को हिंदी दिवस पर बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा केजी से पांचवीं तक के बाल कवियों ने प्रतिभाग किया। कवियों ने ओज, शृंगार, वीर व हास्य रस की मनमोहक फुहारों से श्रोताओं को हंसाते-हंसाते लोट पोट कर दिया। सम्मेलन का आयोजन हिंदी भाषा की गरिमा को बनाए रखने तथा इसको सम्मान देने के लिए किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने सभी बाल कवियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी भाषाओं में हिंदी ही एक ऐसी भाषा है, जिसको जैसा बोला जाता है वैसा ही लिखा जाता है।
हम सभी को सदैव हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए। हिंदी विभागाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। इस दौरान सभी कवि-कवियत्रियों को सम्मानित किया गया। ।संचालन शिक्षक शिवनारायण शर्मा ने किया।