फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज के बच्चे अ से अनार नहीं, अंतरिक्ष की सोचते हैं : संदीप सिंह

सार

उन्होंने शिक्षामित्रों से निपुण भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेने की अपील की। इससे पहले संयोजक बृजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री उमेश पांडेय, मूलचंद्र माहौर, ललित बिहारी शर्मा, त्रिवेद शर्मा, पवन प्रताप सिंह, मुकेश सेंगर, प्रमोद सेंगर, विजय कुमार सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र गौतम आदि थे।
विज्ञापन
हाथरस : शिक्षामित्र सम्मेलन में संदीप सिंह व अन्य अतिथियों का बड़ी माला पहनाकर स्वागत करते आयोजक? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित पंडाल में बुधवार को शिक्षामित्र आदर्श वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में शिक्षामित्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के 18 हजार विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू होंगी। इसके लिए विद्यालयों में दो-दो टैबलेट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे अ से अनार नहीं अंतरिक्ष की सोचते हैं।
उन्होंने कहा कि पठन-पाठन में शिक्षामित्रों का काफी योगदान है। देश के भविष्य को बनाने का काम शिक्षक करता है। सरकार शिक्षामित्रों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षामित्रों से निपुण भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान शिक्षामित्रों ने 2010 से चली आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों से शिक्षामित्रों की मानदेय व अन्य समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने की। इससे पहले संयोजक बृजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ ने किया। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री उमेश पांडेय, मूलचंद्र माहौर, ललित बिहारी शर्मा, त्रिवेद शर्मा, पवन प्रताप सिंह, मुकेश सेंगर, प्रमोद सेंगर, विजय कुमार सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र गौतम आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें