फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Sun, 14 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। गांव परसारा स्थित साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। समारोह में एएमयू और शिक्षा जगत के कई प्रमुख लोग मंचासीन थे। समारोह की शुरुआत उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके की। स्कूल के प्रधानाचार्य और सचिव प्रो. नफीस अहमद के नेतृत्व में सभी अतिथियों का बुके भेंटकर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान स्कूल के नन्ने-मुन्ने बच्चों ने कव्वाली, गीत, नृत्य, व देश भक्ति से ओत-प्रोत नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पुरस्कार वितरण में अतिथियों ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में काफी अभिभावक व विद्यार्थी भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें