हाथरस। बागला कॉलेज के मैदान पर टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का धूमधाम से आगाज हुआ। टूर्नामेंट की शुरुआत पूर्व क्रिकेटर व बसपा नेता आशीष शर्मा ने फीता काटकर और पहली गेंद खेलकर की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। आयोजक अखिल शर्मा, विकास शर्मा, प्रवीन उपाध्याय, गौरव पचौरी, सिद्धार्थ शर्मा, सोवी कुरैशी के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया। पहले दिन चार टीमों के बीच दो मैच खेले गए। पहला मैच हाथरस इलेवन सीनियर व आईटीसी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें आईटीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। शाहिद ने 49 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने आई हाथरस इलेवन की पूरी टीम 120 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरा मैच लक्ष्य एकेडमी व हाथरस इलेवन बी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते लक्ष्य एकेडमी ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। राहुल ने 79 रन नॉट आउट बनाए। जवाब में खेलने उतरी हाथरस इलेवन बी की टीम मात्र 70 रन पर ऑल आउट हो गई। हर्षित भारती ने छह विकेट लिए। मैच देखने के लिए ग्राउंड पर काफी दर्शकों की भीड़ लगी हुई थी। ------अखिल बने लक्ष्य एकेडमी के कोचहाथरस। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के कोच पद पर वरिष्ठ क्रिकेटर अखिल शर्मा को मनोनीत कर दिया गया है। अखिल शर्मा को कोच बनाए जाने पर एकेडमी के सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया। यह जानकारी एकेडमी के सचिव प्रमोद सिंह ने दी है। -----