फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से एड्स के बारे में बताया

Thu, 03 Dec 2015 12:13 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। विश्व एड्स दिवस के मौके पर दिल्ली पब्लिक स्कूल ने बुधवार को नुक्कड नाटक का आयोजन किया। इस नाटक के माध्यम से उन्होंने लोगों में जागरूकता पैदा की और एड्स से बचने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

 दिल्ली पब्लिक स्कूल शिक्षण की परंपरागत पद्धति के साथ-साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों, क्रिया कलापों, पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन किया जाता है, ताकि यहां के प्रत्येक  छात्र के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर आने व निखरने का मौका मिल सके।
राया वृदावंन में हुए इस नुक्कड नाटक में प्रतियोगिता में कक्षा 6 व कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक भाग लिया। गीत और थियेटर का उपयोग कर एक बहुत शक्तिशाली और सूचनात्मक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यह बताया कि वे स्वयं को और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें ताकि वे बीमारियों से बच सकें।
विज्ञापन

इस का आयोजन भावना भारद्वाज, प्रधान अध्यापिका व एकत्व जैन, एस्टेट ऑफिसर व अन्य स्टाफ मेम्बर के मार्गदर्शन के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीरू सुमन ने ने कहा कि इन क्रिया कलापों को कराए जाने का प्रमुख उद्देश्य यह है बच्चों के माध्यम से सरल तरीके से लोगों तक यह संदेश पहुंचा सकें कि वे अपने वातावरण को स्वच्छ रखें। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें