डीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली के समापन के मौके पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट गाइड रैली का समापन हुआ। विजयी टीमों को एसपी ने पुरस्कृत किया। यहां पर पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में 22वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी स्काउट/गाइड रैली का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि एसपी जयप्रकाश ने स्काउट/गाइड द्वारा बनाए गए तंबुओं का निरीक्षण कर उसकी रचनात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि साधनों के न होते हुए भी इच्छा शक्ति, लगन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य ऐसा नहीं रह जाता, जिसे हम प्राप्त न कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन जिला गाइड कमिश्नर सोनाली वाष्र्णेय ने किया। शहर कोतवाल जेएसपवार को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीआईओएस सुनील कुमार, राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास दुबे, डीओसी स्काउट रवेंद्र शर्मा, विनोद वर्मा, फोरन सिंह, लक्ष्मी सक्सैना, भीकेंद्र कुमार, डॉ.ओमवीर सिंह, डॉ.मुकेश कुमार, डॉ.दीपक जैन, सत्यपाल सिंह, ममता उपाध्याय, निशा मधुर, निर्मला देवी, रेखा सिंह आदि मौजूद थे।