फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कॉलेज के पास भिड़े छात्र, हुई मारपीट

Tue, 03 Sep 2024 06:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के पास छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई, जिससे वहां भगदड़ मच गई। पिटाई से एक छात्र घायल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सठिया निवासी कुलदीप पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व कॉलेज के ही एक अन्य छात्र से उसकी कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला रफा-दफा हो गया था। उसने बताया कि सोमवार को जब वह कॉलेज के पास खड़ा था, तभी आरोपी छात्र करीब 15 लोगों के साथ आया और उसको पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने सरिया से उस पर हमला कर दिया। उसके सिर में चोट आई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिला अस्पताल में घायल छात्र का उपचार कराया गया है। सीओ सदर रामप्रवेश राय का कहना है इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें