फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 531 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय प्रयासों के बाद प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। जिले में अब तक करीब 531 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थी इस योजना में 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सरकार प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के माध्यम से विद्यालयों में नवाचार को बढ़ावा देना चाहती है। विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए विचार देना होता है। चयनित विचारों वाले विद्यार्थियों को मॉडल विकसित करने के लिए दस हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इन दिनों इस योजना के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में विद्यार्थियों का आवेदन कराने के लिए शिक्षकों व सभी एआरपी को निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच विद्यार्थियों के आवेदन करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वाति भारती, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें