फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्र ने छात्रा को घर बुलाकर जान से मारने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर इलाका निवासी छात्र ने एक छात्रा को अपने घर पर बुलाकर जान से मारने का प्रयास किया। दोनों 12वीं तक मोहल्ले के एक स्कूल में पढ़ते थे। जानकारी होने पर परिवार के लोग छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने जिला अस्पताल में युवती का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
विज्ञापन





कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के साथ पास के मोहल्ले का एक युवक 12वीं कक्षा में पढ़ता था। अब छात्रा दूसरे राज्य में रह कर अपनी तैयारी कर रही है। आरोपी छात्र उसे वहां तक जाकर परेशान करता है। दो दिन पहले छात्रा अपने घर आई थी। वह चौराहे से कुछ खरीदने के लिए गई। जहां पर उसे छात्र मिल गया। आरोप है कि वह बातचीत करने के बहाने छात्रा को घर ले गया।



घर जाकर उसने युवती को नींद की गोली खिलाने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर छात्र ने छात्रा कपड़े से मुंह दबा लिया। शोर होने पर जैसे-तैसे युवती, युवक के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को युवती ने दी।
विज्ञापन



यह जानकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और फिर वह युवती को अपने साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचे। जिस पर पुलिस ने युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें