फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, पति समेत चार पर मुकदमा

Thu, 23 Mar 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवती की शादी 28 नवंबर 2021 को दान दहेज देकर की थी। शादी के कुछ समय तक युवती खुशी-खुशी रह रही थी। कुछ दिनों के बाद विवाहिता का पति, ससुर, सास, देवर दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर में बुधवार को एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज के लिए जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मुकेश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी हदी दादपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा ने कोतवाली हसायन में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बहन रामा देवी की शादी 28 नवंबर 2021 को राजकुमार उर्फ रिंकू पुत्र उदल सिंह निवासी बांण अब्दुलहईपुर के साथ दान दहेज देकर की थी। शादी के कुछ समय तक मेरी बहन खुशी-खुशी रह रही थी।

कुछ दिनों के बाद मेरी बहन का पति राजकुमार उर्फ रिंकू पुत्र ऊदल सिंह, ससुर ऊदल सिंह पुत्र रोशनलाल, सास अखिलेश देवी पत्नी ऊदल सिंह व देवर शशिकांत पुत्र ऊदल सिंह दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। उसने अपनी बहन व उसके ससुरालवालों को काफी समझाया और बहन रामा से कहा कि सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि ससुरालवालों को बताया था कि मेरे पिता की मृत्यु हो चुकी है। हम अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थ हैं। उसके बावजूद ससुराल वाले मेरी बहन को प्रताड़ित करते थे। 21 मार्च 2023 को मेरी बहन के ससुर ऊदल सिंह ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन बीमार है। रात्रि में मेरे भांजे ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन की मृत्यु हो चुकी है। बहन की मृत्यु की सूचना मिलते ही हम बहन के ससुराल वालों के यहां पर बांण अब्दुलहईपुर में आए, जहां पर मेरी बहन का शव रखा हुआ था।

पुलिस ने मृतक विवाहिता रामा देवी के भाई मुकेश कुमार की तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई ने अपनी बहन के ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और जहरीली दवा खिलाकर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मृतका के पति राजकुमार, ससुर ऊदल सिंह, सास अखिलेश देवी, देवर शशिकांत के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें