फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के लिए हंगामा

Mon, 04 Jan 2016 11:48 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पीसी बागला डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की अनुशासन समिति से भी नोक-झोंक हो गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट के सामने बागला मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जाम लगा रहे कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सपा छात्रसभा नेता प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव कराए जाने के संबंध में नारेबाजी और हंगामा करते हुए पीसी बागला कॉलेज में पहुंच गए। मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान कॉलेज में बीएड की परीक्षा भी चल रही थी। सूचना पर पहुंची कॉलेज की अनुशासन समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं मेें नोक-झोंक हो गई। समिति का कहना था कि बीएड की परीक्षा चल रही है, इसलिए शांति बनाए रखें।
इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बागला कॉलेज के मुख्य गेट के सामने बागला मार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। हंगामा, जाम और नारेबाजी की सूचना पर मौके पर एसओ हाथरस गेट राजेश्वर त्यागी मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद कार्यकर्ता कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में पहुंचे और वहां प्राचार्य से कई जगह हुए छात्र संघ चुनाव की दलील देते हुए कॉलेज में भी छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग की। प्राचार्य डा. आरके शर्मा ने कहा कि यदि वह चुनाव कराने के संबंध में विवि के वीसी या डायरेक्टर का लिखित आदेश लाएं तो वह चुनाव करा देंगे। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें