हाथरस (ब्यूरो)। दो साल से छात्र-छात्राएं लैपटॉप के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक लैपटॉप नहीं मिल पाए हैं। आरडी कॉलेज की कई छात्राओं ने शनिवार को तहसील पहुंचकर लैपटॉप के लिए गुहार लगाई।
वर्ष 2013-14 में लैपटॉप वितरण के लिए चयनित काफी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण नहीं हो पाया था। इन छात्र-छात्राओं को इस साल लैपटॉप का वितरण होना है। लैपटॉप वितरण के लिए तिथि भी घोषित कर दी थी, लेकिन आचार संहिता लग जाने की वजह से अभी तक लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम नहीं हो सका है।
सूत्रों का मानना है एमएलसी चुनाव के बाद आचार संहिता समाप्त होने के बाद लैपटॉप वितरण हो सकेगा। फिलहाल, छात्र-छात्राएं लैपटॉप के लिए अधिकारियों के यहां गुहार लगा रहे हैं, जिससे कि उन्हें लैपटॉप मिल सके।