फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस नहीं मिलने पर छात्र को पीटा

Tue, 15 Mar 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में फीस न मिलने पर आठवीं के छात्र को प्रिंसिपल ने जमकर पीट दिया। इतना ही नहीं उसे स्कूल के बाहर निकाल कर खड़ा कर दिया। इस बात की जानकारी जब बच्चे के पिता को हुई तो उन्हाेंने स्कूल पहुंचकर इस पर विरोध जताया। आरोप है कि छात्र के पिता के साथ भी प्रिंसिपल ने गाली-गलौज की। इस मामले की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की गई है। रात तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। 
विज्ञापन


छात्र के पिता पूर्व सैनिक हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे की पिछले तीन महीने की फीस जमा नहीं थी। इस पर स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र की पिटाई की और इसके बाद उसे सोमवार सुबह ढाई घंटे तक स्कूल के बाहर खड़े रखा। इस दौरान बच्चे को रोता देख कई राहगीर रुक गए। इनमें से एक ने फोन पर बच्चे की बात उसके पिता से कराई। पूर्व सैनिक ने स्कूल प्रिंसिपल से फोन पर बात कर विरोध जताया। आरोप है कि मंगलवार को जब वह स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। इससे गुस्साए पिता सदर कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने लिखित तहरीर देकर बेटे के मानसिक उत्पीड़न का आरोप स्कूल प्रबंधन पर लगाया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने छात्र के उत्पीड़न की बात से इंकार किया है। स्कूल के प्रिंसिपल ने पिटाई और छात्र के पिता से दुर्व्यवहार की बात को निराधार बताया है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि वह आरोपों की जांच कर रहे हैं। आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें