फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत

Tue, 01 Aug 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रौनक का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा रोड पर सोमवार सुबह किसी वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई। छात्रा घर से स्कूल पढ़ने जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है छात्रा की मौत परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन






नगला झुन्ना निवासी मजदूर सुग्रीव सिंह की बेटी रौनक बच्चों में सबसे बड़ी है। रौनक प्रतिदिन अपनी छोटी बहन के साथ गांव से कस्बे के गांधी पार्क के सामने स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए जाती थी। वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार को छोटी बहन का उपवास होने की वजह से वह अकेली स्कूल जा रही थी।



आगरा रोड पर सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निकट किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि प्रधान प्रतिनिधि अंकित पहलवान सहित परिजन छात्रा को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। विद्यालय में भी शोक अवकाश घोषित कर दिया गया। बड़ी बेटी के चले जाने से परिजन बेहद आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें