फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिवसीय स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में दी गई अहम जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सरस्वती महाविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हो गया। रोजाना अलग-अलग दिन अलग-अलग रिसोर्स पर्सन द्वारा अलग-अलग विषय पर अहम जानकारी दी गईं। यह आयोजन कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा डॉ. स्वतेंद्र सिंह द्वारा आयोजित किया गया।
पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमित दत्ता राम प्रभु, एसोसिएट प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा, चंद्रशेखर आगाशे कॉलेज पुणे ने व्यायाम का हमारे शरीर पर असर विषय पर लेक्चर दिया। दूसरे दिन सुशीला शर्मा, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल दिल्ली ने पोस्चरल डिफॉम्रिटीज और उनको किस प्रकार से ठीक किया जा सकता है, इस पर व्याख्यान दिया। तीसरे दिन डॉ. प्रभात पांडेय, पाथवेज वर्ल्ड स्कूल गुरुग्राम ने खेलकूद में ड्रग्स के इस्तेमाल पर जानकारी दी। चौथे दिन आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल भरूच (गुजरात) के डॉ. रवि भदौरिया ने भी विद्यार्थियों की समस्याओं और उनके निवारण पर व्याख्यान दिया। पांचवें दिन डॉ. पूनम भंडारी असिस्टेंट प्रोफेसर शहीद मंगल पांडेय गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ ने बायोमैकेनिकल एनालिसिस ऑफ ह्यूमन मूवमेंट पर बहुत ही अहम जानकारियां दीं। छठवें दिन रश्मि शर्मा छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल रायपुर ने संतुलित आहार व उसकी हमारे जीवन में भूमिका के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉ. अलका सिंह डीन कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स विभाग श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय बाराबंकी ने सर्वाइवल स्किल्स फॉर एंटरप्रेन्योर्स रिलेटेड टू स्पोर्ट्स मैनेजमेंट पर लेक्चर दिया। इस स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में पूरे भारतवर्ष से कुल 602 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। कार्यक्रम के अंत में सरस्वती महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जगदीश ने सभी रिसोर्ट पर्सन का धन्यवाद दिया और सभी प्रतिभागियों का भी आभार जताया। इस पूरे स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम को सातों दिन तक यूट्यूब पर लाइव देखा गया । प्राचार्य ने कार्यक्रम के कन्वेनर डॉ. स्वतेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पहली बार हाथरस में इस तरह का विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। अंत में डॉ. स्वतेंद्र सिंह ने कहा कि जो छात्र यूट्यूब पर लाइव नहीं देख पाए, वह उसे इसे उनके चैनल पर कभी भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें