फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये के विवाद में जमकर हुआ पथराव आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
50 रुपये के विवाद में हुआ पथराव, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव तरफरा का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव तरफरा में 50 रुपए के लिए हुए विवाद ने भयंकर रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
तरफरा गांव निवासी एक युवक से दूसरे युवक ने 50 रुपए उधार लिए थे। युवक ने अपने 50 रुपये वापस मांगे तो दूसरे युवक के परिजन उस युवक के साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से गंभीर रूप से घायल फरजाना पत्नी अकील, अफसाना पत्नी आस मोहम्मद, आसमा पुत्री आस मोहम्मद, रहीस पुत्र मुनीर और फाजिल पुत्र सकील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि दोनों की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें