फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल डिपो के कर्मचारियों ने हड़ताल कर जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल डिपो के कर्मचारियों ने रखी हड़ताल, की नारेबाजी
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों, पूर्व विधायक के समझाने-बुझाने पर लौटे काम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा रोड पर गांव मीतई के निकट एक तेल कंपनी के डिपो के चालक-क्लीनरों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और हड़ताल कर दी। कंपनी के अधिकारी व पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल वहां पहुंच गए। इनके समझाने पर चालकों ने अपनी हड़ताल समाप्त की और वहां से अपने काम पर रवाना हुए।
शहर में आगरा रोड पर नायरा एनर्जी तेल कंपनी का डिपो है। यहां के काफी स्थानों पर पेट्रोल, डीजल आदि जाता है। बताते हैं कि इस कंपनी के एक टैंकर चालक के साथ बुधवार को एटा में मारपीट कर दी गई। इस पर यह टैंकर चालक वहां से आ गया। इसकी जानकारी जब उसके सहकर्मियों को मिली तो इन लोगों ने यहां डिपो पर हड़ताल कर दी और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों का कहना था कि जब तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक वह काम पर नहीं जाएंगे। कंपनी के अधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी वहां आ गए। अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने डिपो को अपनी जमीन किराये पर दे रखी है। इनके समझाने पर जैसे-तैसे कर्मचारी फिर काम पर लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें