फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप पर अजीब हरकत: कार की टंकी कराई फुल, बिना पैसे दिए चालक भागा, पेट्रोल भरने का नोजल भी उखाड़ ले गया

Thu, 31 Jul 2025 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस की पेट्रोल टंकी पर अजीब नजारा देखने को मिला। एक कार चालक ने पहले पूरी टंकी फुल कराई, फिर बिना पैसे दिए भाग गया। भागते समय कार में पेट्रोल डालने वाला नोजल लगा था, उसे भी तोड़ता हुआ साथ ले गया।
विज्ञापन
कार नोजल को खींचते हुए ले जाती दिख रही है - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस नगर में जलेसर रोड पर गढ़ी जैनी स्थित श्री बालाजी फ्यूल स्टेशन पर 31 जुलाई को एक कार का चालक गाड़ी की टंकी फुल करवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार हो गया। कार चालक की इस हरकत से पेट्रोल पंप कर्मचारी हक्का-बक्का रह गया।

विज्ञापन


पंप कर्मी ने बताया कि जैसे ही टंकी फुल हुई, वैसे ही कार चालक ने नोजल को तेजी से उखाड़ा और कार को ले भागा। कर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रही कार का पीछा भी किया, लेकिन कार को पकड़ने में असफल रही।

पुलिस को करीब दो किलोमीटर आगे पेट्रोल भरने वाला नोजल मिला, लेकिन कार का कुछ पता नहीं चला। पेट्रोल पंप संचालक ने इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई है। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें