हाथरस के कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव करील निवासी योगेंद्र सिंह ने कोतवाली मुरसान में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
योगेंद्र सिंह ने कहा कि वह 25 दिसंबर सुबह 10 बजे घर से खेत पर जा रहे थे। उन्हें रास्ते में गांव के ही पप्पू, नरेश, आशीष, करन ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। मना किया तो लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे उनको काफी चोट आई हैं। शोरगुल की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने उन्हें बचाया। उसी समय उनका भाई चंदवीर मौके पर पहुंच गया और उसने फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस के जाने के बाद आरोपी दोबारा एकत्रित होकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर और तमंचा लहराते हुए उनके घर में घुस आए और आते ही परिजनों को पीटने लगे और गाली-गलौज करने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को बढ़ता देख वह भागने लगे।
मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली हाथरस गेट के प्रगतिपुरम निवासी अवंत सिसोदिया ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि 26 दिसंबर को उनका भाई अमन सिसौदिया दुकान पर बैठा था। वह मंडी में भुगतान के लिए गया था। वह जब दुकान पर वापस आया तो राहुल चौधरी निवासी नई सड़क, सनी और रोहित उर्फ रजत उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे। उसके शोर करने पर वह भाग गए।