फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रांसफाॅर्मर से तेल रिसाव रोका, क्षतिग्रस्त चबूतरों का किया निर्माण किया, बिजली रही गुल

Sun, 24 Nov 2024 11:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद नगर के गांधीपार्क और पुसैनी रोड पर बिजली महकमे ने ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने के लिए क्षतिग्रस्त चबूतरों का निर्माण कराया, ताकि  उनका संतुलन न बिगड़े और वो सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर पर कार्य करती बिजली महकमे की टीम - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के विद्युत उपकेंद्र नानऊ पर स्थापित पांच ट्रांसफाॅर्मरों पर 24 नवंबर को बिजली महकमे की टीम ने तेल रिसाव को रोक कर मरम्मत का कार्य किया। इस वजह से नानऊ के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली सुबह से लेकर शाम तक ठप रही। छह घंटे तक लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिलाएं घरेलू काम समय से नहीं निपटा सकीं तो वहीं छोटे उद्योग धंधे भी इससे प्रभावित हुए। 

विज्ञापन

  
गौरतलब हो कि ठंड बढ़ने से पहले ही बिजली महकमा उपकरणों की मरम्मत कराने में जुटा है, ताकि लोगों को बिजली की कटौती का सामना न करना पड़े। इसलिए क्षेत्र में लगातार ट्रांसफाॅर्मरों की मरम्मत जारी है। कई जगह टूटे हुए खंभों की मरम्मत कराई जा रही है तो जर्जर तारों को भी बदला जा रहा है।

24 नवंबर को ग्राम नानऊ में सुबह करीब नौ बजे से विद्युत टीम ने नानऊ उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए के विद्युत ट्रांसफाॅर्मर पर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। ट्रांसफाॅर्मर से हो रहे तेल रिसाव को रोका, जर्जर केबलों को भी बदला गया। शाम तक यह कार्य जारी रहा। इस वजह से सुबह नौ बजे गुल हुई बिजली दोपहर करीब तीन बजे सुचारू हो पाई। इस दौरान बिन बिजली विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। सबसे अधिक पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान रहे। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि सादाबाद क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ठंड अधिक होने पर लोग अघोषित कटौती का सामना न करें। 
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त चबूतरों का निर्माण किया, बिजली रही गुल
सादाबाद नगर के गांधीपार्क और पुसैनी रोड पर बिजली महकमे ने ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने के लिए क्षतिग्रस्त चबूतरों का निर्माण कराया, ताकि  उनका संतुलन न बिगड़े और वो सुरक्षित रहें। इस दौरान इन इलाकों के लोगों को चार से पांच घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। जेई अजय कुमार ने बताया कि नगर की विद्युत व्यवस्था को सृदृढ़ कराए जाने के लिए खंभों और ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत कराई जा रही है, ताकि लोगों को अघोषित कटौती का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें