फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रोडवेज बस पर किया पथराव, चालक को पीटा

Tue, 11 Mar 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा रोड बस स्टैंड के बाहर कुछ लोगों ने हाथरस डिपो की एक बस पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। चालक के विरोध करने पर उसे पीट दिया। चालक की शिकायत पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के डोरीनगर पला फाटक निवासी रमाकांत हाथरस डिपो में संविदा परिचालक के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार की शाम वह चालक सत्यवीर सिंह निवासी कुरसंडा सादाबाद के साथ अलीगढ़ से हाथरस डिपो की बस को लेकर आगरा ले जा रहे थे। उन्होंने बस को रोडवेज बस स्टैंड के सामने खड़ा रखा था। इस दौरान वहां कुछ युवक पहलवान होटल के बाहर से निकले। सभी युवक शराब के नशे में धुत्त थे। युवकों ने परिचालक से बस को वहां से हटाने को कहा और बस पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। इससे बस का शीशा टूट गया। विरोध करने पर चालक को पीट दिया।
मारपीट और पथराव को देख रोडवेज के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी वहां से भाग गए। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि रोडवेज बस के परिचालक को पीटा गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें