फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में पथराव, फायरिंग, 14 लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव नगला नौकस में बृहस्पतिवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। काफी देर तक हुए पथराव और फायरिंग में छर्रे लगने से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मारपीट और लाठीबाजी में 14 लोग घायल हो गए। सभी को रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की कोई तहरीर कोतवाली में नहीं आई थी।
गांव में दो पक्षों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बात इतनी बढ़ी कि बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तो वहां लाठी-डंडे चले और उसके बाद छतों से पथराव शुरू हो गया। पथराव होते ही गांव में भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

छर्रे लगने से अनिल कुमार पुत्र श्याम सिंह, महिला गुड्डी देवी मानपाल सिंह घायल हो गए। इनके अलावा जयवंती, बीना, जितेंद्र, कोमल, सुखवीर सिंह, भूदेवी, जसवंत कुमार, सुभाष, विकास, लायक सिंह, मानपाल सिंह, रामगोपाल, रंजीत कुमार, रीना के काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

इन सभी को तत्काल सीएचसी लाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की तहरीर नहीं आई थी। कोतवाल प्रवेश राणा का कहना है कि तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें