फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइकें बरामद

Sat, 01 Jul 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एसएसआई सचिन चौधरी को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि बाइक चोर के गिरोह के सदस्य बड़ी संख्या में चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में हैं। उन्होंने पुरदिलनगर नहर पटरी के पास दबिश दी तो गिरोह के तीन सदस्य उनके हत्थे चढ़ गए। मौके से बरामद लगभग सभी बाइकों की नंबर प्लेट गायब थी और कई के इंजन चैसिस नंबर घिसे थे। आरोपियों के पास से एक हथोड़ी, छैनी, बाइक की चाबियां, तीन पाना, टार्च भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ कोतवाली द्वारा चोरी की बाइकों सहित गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की गईं 12 बाइकें, एक स्कूटी, एक बाइक रिक्शा और कटी बाइक के पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है।

विज्ञापन


एसएसआई सचिन चौधरी को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि बाइक चोर के गिरोह के सदस्य बड़ी संख्या में चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में हैं। उन्होंने पुरदिलनगर नहर पटरी के पास दबिश दी तो गिरोह के तीन सदस्य उनके हत्थे चढ़ गए। मौके से बरामद लगभग सभी बाइकों की नंबर प्लेट गायब थी और कई के इंजन चैसिस नंबर घिसे थे।

आरोपियों के पास से एक हथोड़ी, छैनी, बाइक की चाबियां, तीन पाना, टार्च भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियाकें से पूछताछ की। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम कन्हैया पुत्र शिवकुमार उपाध्याय निवासी ग्राम मथुरापुर थाना हसायन, विष्णु पुत्र प्रेमपाल बघेल निवासी मोहल्ला कोरियान हसायन, उमेश शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी ग्राम बपंडई थाना हसायन बताए। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से बाइक चोरी की वारदातों में लिप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें