फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बचकर रहिए, अगले पांच दिन रहेगा लू का जबरदस्त प्रकोप

Wed, 22 Apr 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर ने जिले के लिए आगामी पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान और कृषि परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी, जिससे भीषण गर्मी रहेगी और लू चल सकती है।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच जिले का अधिकतम तापमान 41.0 से 45.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक है। 25 और 26 अप्रैल को भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रहेगी और झोंकों के साथ इसकी गति 10 से 13 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।



वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि गेहूं की परिपक्व फसल की कटाई और मड़ाई का काम केवल सुबह या शाम के समय ही करें। तेज हवाओं से बचाव के लिए गेहूं के बंडल अवश्य बांधें। खड़ी फसलों और सब्जियों में आवश्यकतानुसार सात से 10 दिन के अंतराल पर हल्की सिंचाई सायंकाल के समय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें