फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बलिदानी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त धरने पर बैठे माता-पिता, गुस्सा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदपा में बीती रात अराजक तत्वों ने बलिदानी दीपक की प्रतिमा के हाथ में लगी बंदूक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब उनके परिजन रोजाना की तरह पार्क की सफाई करने पहुंचे, तो प्रतिमा की दुर्दशा देख हैरान हो गए। पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और पीड़ित माता-पिता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ और जांच शुरू कर दी है। बलिदानी दीपक की माता शशि देवी ने परिवार के साथ डीएम से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। उन्होंने रोते हुए बताया कि उनका बेटा दीपक सीमा सुरक्षा बल में तैनात था और वर्ष 2012 में देश की रक्षा करते हुए गोली खाकर बलिदान दे दिया। प्रशासन ने गांव में ही ग्राम समाज की जमीन पर उनकी स्मृति में प्रतिमा लगाकर पार्क बनवाया। यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था।
दोपहर बाद माता-पिता प्रतिमा के पास फर्श बिछा कर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पार्क के चारों तरफ लोहे की रेलिंग बनाई जाए। क्षतिग्रस्त बंदूक और प्रतिमा के हिस्से को ठीक कराया जाए। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने कहा है कि परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें