फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के कोर्ट में दर्ज हुए बयान, मेडिकल रिपोर्ट का है इंतजार

Thu, 17 Apr 2025 11:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

25 मार्च को हाथरस जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी चार वर्षीय बेटी का नर्सरी में निजी स्कूल में प्रवेश कराया। बच्ची स्कूल में पढ़ने के लिए जाने लगी। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे छुट्टी के बाद जब वह घर पहुंची तो खून से लथपथ थी। यह देख परिजन के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर कोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बलदेव थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में दुष्कर्म पीड़ित 4 वर्षीय बालिका के 17 अप्रैल को पॉक्सो कोर्ट में 164 के बयान हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारी और सरकारी अधिवक्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन


सीओ महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 25 मार्च को हाथरस जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी चार वर्षीय बेटी का नर्सरी में निजी स्कूल में प्रवेश कराया। बच्ची स्कूल में पढ़ने के लिए जाने लगी। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे छुट्टी के बाद जब वह घर पहुंची तो खून से लथपथ थी। यह देख परिजन के होश फाख्ता हो गए। मां ने जब बच्ची से पूछा कि यह कैसे हुआ तो वह रोने लगी। परिजन ने बलदेव पब्लिक स्कूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने स्कूल की बस के चालक-परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बच्ची का मेडिकल कराया।

17 अप्रैल को बच्ची के पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए हैं। सीओ ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट अभी आई नहीं है। मेडिकल रिपोर्ट और 164 के बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें