फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिक्षक हत्याकांड में हत्यारोपी बेटी के बयान दर्ज

Thu, 15 Jun 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के बाल सुधार गृह जाकर हत्यारोपी बेटी के बयान दर्ज किए। पुलिस मुख्य आरोपी की रिमांड के लिए पूर्व में ही ही किशोर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे चुकी है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि 6 जून को शिक्षक की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में शिक्षक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को हरिद्वार से हिरासत में लिया था।



हाथरस पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद हत्यारोपी किशोर को मथुरा सुधार गृह व हत्यारोपी बेटी को गाजियाबाद सुधार गृह भेजा था। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपी बेटी के बयान दर्ज किए। पुलिस आोपी किशोर के बयान पूर्व में ही दर्ज कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें