फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 42 करोड़ के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी

Thu, 15 Jun 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नगर पंचायत मेंडू में होती पहली बोर्ड की बैठक।    संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत मेंडू बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुई। 42 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। बैठक में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन के तहत होने वाले कार्याें को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन




नव निर्वाचित अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमर्चारियों के वेतन, पेंशन संबंधी विभिन्न देयों, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक निर्माण कार्य आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभासदों ने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया।



अध्यक्ष ने कहा कि जन समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह, सभासद शेर सिंह, जाकिर हुसैन, दिनेश दिवाकर, आईपी सिंह, गीतांजलि उपाध्याय, सुनीता देवी आदि सभासद मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें