फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त से मिले 9.69 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग से होने वाले विकास कार्यों के लिए धनराशि भेज दी गई है। शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धनराशि की पहली किश्त भेज दी है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कुल 9.69 करोड़ रुपये भेजा गया है। इस धनराशि के आने के बाद विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 474 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में लंबे समय से राज्य वित्त आयोग के तहत धनराशि के अभाव में तमाम विकास कार्य अवरुद्ध थे। अब इन विकास कार्यों को जल्द ही रफ्तार मिलेगी। शासन स्तर से सभी ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग के तहत विकास कार्य कराए जाते हैं। इन विकास कार्यों को अब जल्द शुरू किया जाएगा। शासन ने जिले में 9.69 करोड की धनराशि राज्य वित्त आयोग के तहत जारी की गई। सभी ग्राम पंचायतों के खाते में यह धनराशि सीधी भेज दी गई है। सभी ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को इस धनराशि के संबंध में अवगत करा दिया गया है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि राज्य वित्त आयोग से 9.69 करोड़ रुपये सभी ग्राम पंचायतों में भेजे गए हैं। अब विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें