हाथरस। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन कर्मचारी विकास भवन के गेट पर खूब गरजे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिले के राज्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
जिलाध्यक्ष केके गौतम ने कहा कि किसी भी रूप में कर्मचारी विरोधी सरकार की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी विरोध के लिए किसी भी स्तर पर जाने के लिए पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों से कार्यालयों के आगे गेट पर बैठक करने का आह्वान किया। जिला मंत्री सुनहरी लाल गौतम ने सभी कर्मचारियों का आंदोलन में सहभागिता करने के लिए आभार प्रकट किया। अंत में समाज कल्याण विभाग के ओपी यादव के निधन पर सभी कर्मचारियों ने संवेदना जताई। 23 को बागला जिला अस्पताल में बैठक करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर डॉ. जितेंद्र शर्मा, श्रीनिवास पचौरी, गोपाल दीक्षित, शमती सिंह, प्रेमप्रकाश रावत, प्रेमशंकर शर्मा, फौरन, ऐवर सिंह, अनिल उपाध्याय, अनिल समाधिया अभिषेक उपाध्याय, मुकेश, महेशचंद, भीमसेन, हरी किशन, आरके पाठक आिद मौजूद थ्ाे।