ला श्रीदाऊजी महाराज प्रांगण का निरीक्षण करतीं डीएम। संवाद
- फोटो : samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज में की जा रही तैयारियों का जायजा लेने डीएम अर्चना वर्मा अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचीं। उन्होंने मेला में हो रही तैयारियों को और तेज करने और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। मेले में जगह की कमी की वजह से उनका विशेष जोर रेवती मैया पंडाल से पानी निकलवाकर प्रयोग में लिए जाने पर रहा।
डीएम ने नगर पालिका द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे सफाई, पेयजल, शौचालयों और सड़क की मरम्मत समय से कराने के निर्देश दिए। मेला पंडाल के दूसरी ओर हो रहे जलभराव की निकासी के लिए अतिरिक्त पंपिंग सेट लगाने के निर्देश दिए। रिसीवर शिविर में जर्जर टिन शेड की मरम्मत कराने को कहा।
मेला परिसर के बाहरी मार्ग पर ठेकेदार को मिट्टी डलवाने, बैरीकेडिंग आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मेला परिसर में बने शौचालयों की मरम्मत कराते हुए दरवाजे आदि लगाने के निर्देश दिए और कहा कि शौचालयों में पानी के उचित प्रबंध होने चाहिए। एडीएम बसंत अग्रवाल, एसडीएम सदर रवेंद्र सिंह, मेला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी राजकुमार, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, मेला लिपिक रवि शर्मा, एलबीसी नंदकिशोर, मेला व्यवस्थापक नत्थी लाल पाराशर आदि मौजूद थे।