फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मवेशी आ रहे ट्रेनों की चपेट में, अब रेलवे ट्रैक के पास बनेगी बाउंड्री बॉल

Sun, 30 Apr 2023 02:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इज्जतनगर मंडल पर वर्ष 2022-23 में 1305 कैटिल रन की घटनायें दर्ज की गई। औसतन प्रतिदिन चार मवेशी ट्रेन की चपेट में आए। कैटिल रन ओवर की घटनाओं की रोक-थाम के लिए मंडल के जिन रेल खण्डों में घटनायें अधिक हो रही हैं, उन रेलखण्डों में सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य होगा। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ट्रैक पर आए दिन निराश्रित व आवारा पशु ट्रेनों की चपेट में आ रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर बाउंड्री बॉल का निर्माण कराया जाएगा। ताकि पशुओं को ट्रैक पर आने से रोका जाए।

विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल पर वर्ष 2022-23 में 1305 कैटिल रन की घटनायें दर्ज की गई। औसतन प्रतिदिन चार मवेशी ट्रेन की चपेट में आए। कैटिल रन ओवर की घटनाओं की रोक-थाम के लिए मंडल के जिन रेल खण्डों में घटनायें अधिक हो रही हैं, उन रेलखण्डों में सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य होगा। 

कैटिल रन ओवर के मामलों को सामान्य करने के लिए हाथरस सिटी, मथुरा-राया रेलवे स्टेशनों के मध्य एवं अन्य संवेदनशील रेल खण्डों में बाउंड्री बॉल का निर्माण कराया जाएगा। मंडल द्वारा रेलपथ के किनारे रहने वाले लोगों व पशुपालकों को इंजीनियरिंग विभाग, रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा जागरुक भी किया जा रहा है। ताकि ट्रैक पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 
विज्ञापन

इस मामले में इज्तनगर मंडल के डीआरएम पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रैक पर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए बाउंड्री बॉल का निर्माण प्रस्तावित है। पशु पालकों को जागरुक करने का काम भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें