फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ के रावण मेले में भगदड़

Thu, 06 Apr 2017 11:37 PM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस/सहपऊ।
विज्ञापन
जलता रावण का पुतला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहपऊ में रावण वध मेले के दौरान अव्यवस्था फैल गई। कुछ शरारती तत्वों ने जलते हुए पुतले को खींचकर गिरा दिया, जिससे कई लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। एकाएक हुई इस हरकत से वहां भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


भगदड़ में मेला स्थल के पास खड़ीं कई चाट-पकौड़ी की ढकेलें भी पलट गईं। अफसोस की बात तो यह है कि इतने बड़े मेले में भी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। बाद में सहपऊ पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा शांत हो चुका था। बताते हैं कि जैसे ही पुतले में अग्निबाण लगा और पुतला जलना शुरू हुआ। तभी शरारती तत्वों ने इसकी खींचतान शुरू कर दी। एसओ का कहना है कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए  कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया था।
विज्ञापन

में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें