फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ हुआ श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश

सार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।नगर में दो साल बाद धूमधाम के साथ श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया।विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि दुनिया में राम जैसा राजा आज तक कोई नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर में दो साल बाद धूमधाम के साथ श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। व्यापारी नेता समाजसेवी विपिन वार्ष्णेय ने पूजन कर इसका श्रीगणेश कराया। विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि दुनिया में राम जैसा राजा आज तक कोई नहीं हुआ। अच्छे शासन की तुलना रामराज्य से मर्यादाओं के पालन के लिए की जाती है। रामलीला मंचन के लिए वृंदावन की पार्टी से अनुबंध किया गया है। पहले दिन रामलीला का मंचन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
बता दें कि दो वर्ष से कोरोना के प्रतिबंधों के कारण रामलीला का आयोजन नहीं हो रहा था। आयोजकों ने अतिथियों का पगड़ी पहना स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत सम्मान किया। प्रमुख रूप से अध्यक्ष सौनू माहेश्वरी, गिरीश मोहन गुप्ता, ग्रीश चंद्र पटेल, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई, बॉबी वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, तरूण त्रिवेदी, रंजीत पौरूष, दीपक सक्सेना, विष्णु वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा व्यापारी नेता विशाल दरगढ़ ने कहा कि रामलीला मंचन का अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ अलग ही आनंद आ रहा है। विधायक राना ने कहा कि रामलीला मंचन से चित्त प्रसन्न होता है तथा मन निर्मल हो जाता है। व्यापारी नेता संजीव महाजन ने कहा कि आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें