फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरे बाजार फायरिंग कर फैलाई दहशत, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Sat, 02 Mar 2024 12:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

देर रात शराब के नशे में कुछ युवक बाइकों से बाजार में पहुंचे। कोमल कांप्लेक्स के बाहर खड़े होकर शोर-शराबा करने लगे। कुछ देर बाद ही एक युवक ने तमंचे से फायर किया। इसके बाद दूसरे युवक ने फायर किया। लोग घरों से बाहर निकल आए। फायरिंग करने वाले युवक तमंचा लहराते हुए रामलीला मैदान की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में बाइक सवार युवकों ने 29 फरवरी की देर रात बाजार में तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। इलाके में खलबली मच गई। फायरिंग करने वालों में एक सट्टा माफिया का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

 
29 फरवरी की देर रात शराब के नशे में कुछ युवक बाइकों से बाजार में पहुंचे। कोमल कांप्लेक्स के बाहर खड़े होकर शोर-शराबा करने लगे। कुछ देर बाद ही एक युवक ने तमंचे से फायर किया। इसके बाद दूसरे युवक ने फायर किया। लोग घरों से बाहर निकल आए। 

फायरिंग करने वाले युवक तमंचा लहराते हुए रामलीला मैदान की तरफ भाग गए। युवक फायरिंग करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें